Mysaa Postponed: रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपोन हुई 'मैसा', Rashmika Mandanna को भी नहीं पता नई डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 22, 2026, 04:33 PM IST

Mysaa Release Date Postpone: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म मैसा (Mysaa) को लेकर फैंस के लिए एक निराश करने वाली खबर आई है। रिलीज से ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Mysaa Release Date Postpone: साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैसा (Mysaa) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रश्मिका एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट थी और एक्ट्रेस ने इसकी रिलीज से पहले प्रमोशन भी शुरू कर दिया था। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। खास बात ये है कि मेकर्स ने रिलीज से महज पांच दिन पहले ये फैसला लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को नई रिलीज डेट का इंतजार करना होगा।

Rashmika Mandanna Mysaa Release Date Postpone

27 नवंबर को नहीं आएगी रश्मिका की 'मैसा', रिलीज टलने पर बोलीं- मुझे भी नहीं पता कब आएगी फिल्म (Image: Rashmika Mandanna Instagram)

मेकर्स ने बताई 'मैसा' की रिलीज टालने की वजह

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म मैसा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म मैसा से जुड़ा एक नया अपडेट है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स अनफॉर्मूला फिल्म्स (Unformula Films) और निर्देशक रवींद्र पुल्ले (Rawindra Pulle) ने सोशल मीडिया पर एक साझा बयान जारी कर रिलीज टालने की जानकारी दी। मेकर्स ने बताया कि वे 'मैसा' को तकनीकी रूप से शानदार एक्शन फिल्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं। उनका मकसद दर्शकों को सिनेमाघरों में ऐसा अनुभव देना है, जिसमें किसी तरह का समझौता न हो। इसी वजह से उन्होंने फिल्म की 27 नवंबर की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मेकर्स ने अपने बयान में यह भी भरोसा दिलाया है कि फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द घोषित की जाएगी और दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

End of Feed