Rashmika Mandana-Vijay Deverakonda: साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें पता चल रहा है कि रश्मिका मंदाना ने अपना जन्मदिन विजय देवरेकोंडा के साथ खास अंदाज में मनाया है।
Rashmika Mandana
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को कुछ देरी के घंटों के गैप में बाहर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कपल मुंबई से बाहर एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें ओमान से शेयर की थी। जिसके बाद से फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया था कि विजय देवरेकोंडा आपके साथ हैं क्या। अब एक्टर ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसके बाद फैंस को सबूत मिल गया है कि दोनों ने साथ में एक्ट्रेस का जन्मदिन मनाया है।
दोनों तस्वीरों का बैकग्राउंड बिल्कुल सैम
तस्वीरों को शेयक करते हुए, विजय देवरकोंडा ने लिखा, "घोड़ों की सवारी करना और नंगे पैर रहना"। एक्टर के फोटो पोस्ट करने के बाद तुंरत रश्मिका ने फोटो लाइक की दी, जिसके बाद फैंस को एक और सबूत मिल गया। रश्मिका मंदाना ने जो तस्वीरे शेयर की है उसका बैकग्राउंड और विजय देवरकोंडा की तस्वीरों का बैकग्राउंड बिल्कुल सैम है।
इस फिल्म में नजर आएंगे रूमर्ड कपल
रश्मिका मंदाना जल्द ही द गर्लफ्रेंड, थामा, कुबेर जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है। वही विजय देवरकोंडा किंगडम में नजर आएंगे जो 30 मई को रिलीज होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट है कि विजय पुष्पा 3 का भी हिस्सा बनने वाले हैं।
