"मेरा मकसद बेइज्जती करना नहीं..." ऋषभ शेट्टी की नकल उतारना पड़ा रणवीर सिंह को भारी, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

Ranveer on Kantara Chapter 1 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने इफ्फी 2025 की क्लोसिंग सेरेमनी में ऋषभ शेट्टी की नकल उतारकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। इवेंट के दौरान उन्होंने ऋषभ शेट्टी की तरह चेहरा बनाया, जो लोगों को पसंद नहीं आया है। इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा देखकर रणवीर सिंह ने फैंस से माफी मांगी है।

Ranveer on Kantara Chapter 1 Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एनर्जी का हर कोई दीवाना है। वो जिस जगह खड़े हो जाते हैं, वहां लोग उत्साह से भर जाते हैं। हालांकि कई दफा उनकी ये एनर्जी उनके ही खिलाफ चली जाती है और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। अब इफ्फी 2025 गोवा की क्लोजिंग सेरेमनी को ही ले लीजिए, जिसमें इंडस्ट्री के कई सारे सितारे पहुंचे थे। धुरंधर को प्रमोट करने के लिए रणवीर सिंह ने भी इसमें हिस्सा लिया और स्टेज पर एंट्री मारते ही सबको उत्साहित कर दिया। हालांकि इस दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई कि लोग उनके पीछे पड़ गए हैं। असल में रणवीर सिंह ने स्टेज पर एंट्री मारते ही ऋषभ शेट्टी की नकल उतार दी, जिसके बाद कांतारा चैप्टर 1 एक्टर ने भी थोड़ी नाराजगी जताई। ये वीडियो वायरल होने के बाद से ही लगातार इंटरनेट पर रणवीर सिंह को हेट मिल रही है और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। (इसे भी पढ़ें: 'कांतारा चैप्टर 1'-'छावा' को छठी का ढूध याद दिला देंगी सनी देओल की ये 6 अपकमिंग फिल्में, स्वर्ग से मिलेगा पिता धर्मेंद्र का आशीर्वाद)

Ranveer Kantara

Image Source: Ranveer Singh

लोगों के बीच इतना गुस्सा देखकर रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपना माफिनामा जारी किया है और बताया है कि वो बस कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी की परफॉर्मेंस की तारीफ करना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने अपने मुताबिक उन्हें सैल्यूट किया था। उन्हें खुद नहीं पता था कि उनकी हरकत लोगों को इतना परेशान कर देगी।

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, "मेरा मकसद सिर्फ ऋषभ शेट्टी की शानदार परफॉर्मेंस को सलाम करना था, जो उन्होंने कांतारा चैप्टर 1 में दी है। एक कलाकार होने के नाते मुझे पता है कि इस तरह की परफॉर्मेंस के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है। मैं हमेशा से ही भारतीय कल्चर की इज्जत करता रहा हूं और देश में मेरा भरोसा अटूट है। अगर मेरी वजह से किसी को भी दुख हुआ हो या फिर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं।" भले ही रणवीर सिंह ने माफी मांग ली हो लेकिन उनके माफीनामे से फैंस का गुस्सा शांत होगा या नहीं, ये तो धुरंधर की रिलीज के समय ही पता चलेगा जो इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End of Feed