SSMB 29: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में होगा रणबीर कपूर का दमदार कैमियो, एसएस राजामौली ने किया कमाल?

Ranbir Kapoor's Cameo in SSMB 29: साउथ इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी रही मेहश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एंट्री होती नजर आ रही है। इस मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का दमदार कैमियो होने वाला है।

Ranbir Kapoor's Cameo in SSMB 29: आर्यन खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने दमदार कैमियो किया था। इस मूवी में स्पेशल अपीयरेंस करने के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के हाथ एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' (SSMB 29) लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को आने वाले दिनों में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की लीड रोल वाली फिल्म 'एसएसएमबी 29' में देखा जाएगा। रणबीर कपूर को इस मूवी में कैमियो करते हुए देखने के लिए अभिनेता के फैन्स भी आंखें बिछाए बैठे हैं।

Ranbir Kapoor Cameo in SSMB 29

Photos Credit: IMDb

एसएसएमबी 29' में होगा रणबीर कपूर का धांसू कैमियो

ऑलवेज बॉलीवुड के एक्स अकाउंट के मुताबिक रणबीर कपूर को महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में एक पावरफुल कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। एसएस राजामौली ने अभी रणबीर कपूर के कैमियो की खबर को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही रणबीर कपूर एक कैमियो वाली खबर से पर्दा उठा सकते हैं।

End of Feed