विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, फिल्म में करेंगे ये खास रोल!

VD12: विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते है कि आने वाली फिल्म से क्या अपडेट सामने आया है।

VD12: विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म VD12 को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर 12 फरवरी को रिलीज होने वाला है। जिस कारण फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं कि क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।

VD 12

VD 12

अर्जुन रेड्डी के बाद इस फिल्म में विजय देवरकोंडा जबरदस्त एक्शन जॉनर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस विजय देवरकोंडा की फिल्म पर बारीकी से नजर रखे हुए है। बता दें इस फिल्म को गौतम तिन्नानुरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। अब इस फिल्म में रणबीर कपूर की एंट्री होने वाली है। विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म VD12 के लिए कमर कस रहे हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने VD12 के टीजर के लिए आवाज दी है, जिसे कल मुंबई में रिकॉर्ड किया गया। अब फैंस बेस्रबी से इस टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed