300 करोड़ी मूवी में साथ दिखेंगे Ranbir Kapoor-Prabhas, स्क्रीन पर साथ करेंगे हाई ऑक्टेन एक्शन

Ranbir Kapoor Cameo in Spirit: प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट का फैंस को बेसब्री से इंतजार हो रहा है। जब से फिल्म का मुहूर्त हुआ है, तभी से फैंस ये जानना चाहते हैं कि संदीप रेड्डी वांगा मूवी में क्या मसाला लेकर आ रहे हैं। अब मूवी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

Ranbir Kapoor Cameo in Spirit: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ( Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग मूवी 'स्पिरिट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी सेट पर हो रहे विवाद के चलते, तो कभी फिल्म के बिग बजट के चलते। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद भयंकर बवाल भी मचा। हालांकि बाद में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस ले लिया गया। यह फिल्म धीरे-धीरे काफी बड़ी होती जा रही है, जिससे फैंस की बेताबी और भी बढ़ रही है। अब स्पिरिट को लेकर बड़ी खबर हाथ लगी है। जिसमें पता चला है कि संदीप रेड्डी वांगा अपने एनिमल हीरो रणबीर कपूर को स्पिरिट में कैमियो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

Ranbir Kapoor Cameo in Prabhas

डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) फिल्म स्पिरिट( Spirit) में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। वह फिल्म में एक नया मोड़ लेकर आएंगे, जो काफी बड़ा और मजेदार होने वाला है। डायरेक्टर संदीप वांगा ने फिल्म में उन्हें ऐसा रोल ऑफर किया है जो शायद इतिहास बन जाएगा। और ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि पैन इंडिया लेवल पर बन रही इस मूवी में प्रभास और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह फैंस के लिए बड़ा अनुभव होने वाला है।

End of Feed