Peddi Poster: नाक में बाली, मुंह में सिगार रामचरण का ऐसा लुक आजतक नहीं देखा होगा, जन्मदिन पर मिला फैंस को तोहफा

Peddi Movie Poster: रामचरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म का नाम पेड्डी है, इस खूंखार अवतार में एक्टर पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, बुची बाबू सना ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं, आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Peddi Movie Poster: साउथ स्टार रामचरण( Ramcharan) की अपकमिंग मूवी पेड्डी( Peddi) का पहला लुक जारी हो गया है। स्टार के जन्मदिन पर बुची बाबू ( Bucchi Babu) ने एक्टर का खतरनाक लुक शेयर किया है। बेसब्री से फिल्म के इंतजार में बैठे फैंस के लिए आज उनके जन्मदिन पर बड़ा तोहफा मिला है। पोस्टर को देखकर लोग दीवाने हो गए हैं क्योंकि रामचरण का ऐसा लुक पहले कभी नहीं देखा होगा। टीम ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं, दूसरे पोस्टर में तो रामचरण पहचान में भी नहीं आ रहे। आइए इसपर एक नजर डालते हैं

Ramcharan Peddi Movie Poster

रामचरण ( Ramcharan) और जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor ) की अपकमिंग फिल्म आरसी 16 को आखिरकार नाम मिल गया है। फिल्म का नाम 'पेड्डी' है जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। बुची बाबू सना डायरेक्ट फिल्म पेड्डी के देहाती गांव की कहानी पर पर बनी है। आज, राम चरण के जन्मदिन पर, पहले लुक के पोस्टर का जारी किया गया है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, बुची बाबू सना ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं, जिसमें रामचरण अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं, पहली बार में तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। दाढ़ी, लंबे बाल, नाक में बाली और मुंह में सिगार। दूसरे पोस्टर में, वह फ्लडलाइट्स से जगमगाते एक स्टेडियम में एक पुराना क्रिकेट बैट पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे रामचरण सर…एक शब्द में आप गोल्ड हैं सर।

End of Feed