बेटी को ले जा रहे राम चरण की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हुई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

Ram Charan Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना ने फैंस को गुड न्यूज दिया है। राम चरण और बहू उपासना ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Ram Charan Video: साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना ने फैंस को गुड न्यूज दिया है। राम चरण और बहू उपासना ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस बात से सभी लोग काफी ज्यादा खुश हैं। राम चरण ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ' हम बहुत खुश हैं कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। हमारे घर में अब दो बेटियां और एक बेटा है, जिससे हमें अपार खुशी और कृतज्ञता महसूस हो रही है। हमारी जिंदगी में मौजूद महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। हम अपने सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने हर पल हमारे साथ खड़े रहकर हमें सहारा दिया और प्यार दिया। आप सबके आशीर्वाद और सपोर्ट के बिना यह खुशी का पल संभव नहीं होता। धन्यवाद!' इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ram charan video

pic credit- viral bhayani

भीड़ में फंसे राम चरण

साउथ सुपरस्टार राम चरण को हाल ही में जुड़वां बच्चे हुए हैं। रविवार सुबह वे अपनी 2 साल की बेटी क्लिन कारा को लेकर हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उनके नवजात बच्चे भर्ती थे। लेकिन यह खुशी का पल अचानक डरावना हो गया, जब अस्पताल के बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। राम चरण अपनी बेटी को गोद में लिए हुए थे, लेकिन फैंस इतने बेकाबू हो गए कि सिक्योरिटी के बावजूद उन्हें धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। राम चरण गुस्से और परेशानी में दिखे, लेकिन उन्होंने बेटी को सुरक्षित रखा और किसी तरह भीड़ से निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे फैंस की सुरक्षा और प्राइवेसी पर सवाल उठ रहे हैं।

End of Feed