Alia Bhatt की बेटी राहा के लिए राम चरण ने गोद लिया हाथी, गिफ्ट में भेजा घर तो एक्ट्रेस ने कहा-बड़ा एलीफैंट घूम...

Ram Charan Sent An Elephant To Raha: आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर में राम चरण के साथ नजर आई थी। हाल ही में प्रमोशन के दौरान अलिया ने बताया कि रामचरण ने राहा के नाम पर एक हाथी गोद लिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि आरआरआर स्टार रामचरण का ये बहुत अच्छा जेस्चर था। रामचरण जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ फिल्म गेमचेंजर में नजर आएंगे।

Ram Charan Sent An Elephant To Raha: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में है। बता दें जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। फैंस को जिगरा कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म के प्रमेशन के दौरान एक्ट्रेस ने राम चरण का एक किस्सा सुनाया था और बताया था कि एक्टर ने राहा के नाम का एक हाथ गोद लिया है।

Ram Charan Sent An Elephant To raha

Ram Charan Sent An Elephant To raha

आलिया भट्ट फिल्म आरआरआर में राम चरण के साथ नजर आई थी। हाल ही में प्रमोशन के दौरान अलिया ने बताया कि रामचरण ने राहा के नाम पर एक हाथी गोद लिया है। आलिया ने एक मजेदार किस्सा सुनाया एक्ट्रेस ने कहा- राहा के जन्म के बाद वो अपने बिल्डिंग के नीचे वॉक कर रही थी तभी एक शख्स आकर उनसे कहा कि रामचरण सर ने राहा के लिए एक हाथी भेजा है तो आलिया को झटका लगा था कि रामचरण ने असली का बड़ा हाथी भेज दिया है। एक्ट्रेस सोचने लगी कि उनके सामने एक बड़ा सा हाथी आ रहा होगा।

End of Feed