Rakkayie teaser: एक्शन से दुश्मनों को धूल चटाएगीं नयनतारा, रिलीज हुआ 'रक्कायी' का दमदार टीजर

Rakkayie teaser:साउथ स्टार नयनतारा (Nayanthara ) आज अपना जन्मदिन मना रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक टीजर रिलीज किया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस टीजर में एक्ट्रेस अपने बच्चे के लिए बहुत सारे दुश्मनों से लड़ाई करती हुई नजर आ रही हैं।

Rakkayie teaser: साउथ स्टार नयनतारा (Nayanthara ) आज अपना जन्मदिन मना रही है। फैंस एक्ट्रेस के 39वें जन्मदिन पर खूब बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म रक्कायी से टीजर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस टीजर में एक्ट्रेस का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।

Rakkayie teaser

Rakkayie teaser

हाल ही में नयनतारा ने अपने सोशल मीडिया पर ये टीजर शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए नयनतारा ने लिखा है-ऐसे देश में जहां न्याय केवल एक स्मृति बनकर रह गया है। एक मां रहती थी जिसकी दुनिया उसका बच्चा था। लेकिन जब उसकी बेटी की जान को एक राक्षस से खतरा हो जाता है। वह भागती नहीं... वह लड़खड़ाती नहीं...बजाय वह युद्ध की घोषणा करती है। इस टीजर में नयनतारा अकेले काफी सारे लोगों से लड़ाई करते हुए नजर आती है।

End of Feed