Jana Nayagan लीक होने पर भड़के साउथ के ये स्टार्स, कमल हासन ने कह दी बड़ी बात

Jana Nayagan leaked: थलापति विजय की फिल्म जन नायकन बीते दिन ऑनलाइन लीक हो गई थी। इस बीच रजनीकांत से लेकर सूर्या तक ने फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है।

Jana Nayagan Update: स्टार एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिन फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई कि सभी लोग निराश हो गए। फिल्म का पांच मिनट लंबा क्लिप ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें टाइटल क्रेडिट्स और विजय के कुछ सीन शामिल हैं। एक्स पर लोगों ने इसपर जमकर रिएक्ट किया हैं। अब साउथ के बड़े-बड़े स्टार्स ने इस मामले पर रिएक्ट किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई थलापति विजय की फिल्म? मेकर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका)

Jana Nayagan leaked

जन नायकन लीक होने पर भड़के साउथ के ये स्टार्स (pic credit-instagram)

जन नायकन लीक होने पर भड़के साउथ के ये स्टार्स (pic credit-instagram)

थलापति विजय के सपोर्ट में आए ये स्टार्स

सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन और सूर्या ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने की घटना की कड़ी निंदा की है। तीनों ने फिल्म क्रिएटर्स के प्रति जवाबदेही और सख्त एंटी-पायरेसी उपायों की मांग की है। रजनीकांत ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तमिल में लिखा, 'जन नायकन फिल्म का इंटरनेट पर लीक होना बहुत सदमा और दर्द देने वाली बात है।' उन्होंने ये अपील की कि वे इस मुद्दे पर आवाज उठाएं और सरकार से मांग की कि दोषियों को सख्त सजा दी जाए। कमल हासन ने और भी सख्त शब्दों में कहा कि यह लीक कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड की देरी ने पायरेसी को बढ़ावा दिया। सूर्या ने फैंस से अपील की कि वे लीक हुई फिल्म न देखें, न शेयर करें और न ही चर्चा करें। उन्होंने कहा, 'मैं पूरी टीम के साथ खड़ा हूं और इस कृत्य की निंदा करता हूं। यह माफ नहीं किया जा सकता।'- (ये भी पढ़ें- अमेजन प्राइम वीडियो ने विजय संग कैंसिल की 110 करोड़ रुपये की डील, मेकर्स की बढ़ी चिंता)

End of Feed