‘Baasha 2’ और ‘पेट्टा 2’ को Rajinikanth ने क्यों किया था मना? Jailer 2 के लिए ऐसे बदला अपना फैसला

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2026, 12:25 PM IST

Rajinikanth on Doing Jailer 2: रजनीकांत (Rajinikanth) ने ‘बाशा 2’ (Baashha 2) और ‘पेट्टा 2’ (Petta 2) को ठुकरा दिया था, लेकिन ‘जेलर 2’ (Jailer 2) के लिए राजी हो गए। एक्टर ने एक खास वजह बताई।

Rajinikanth on Doing Jailer 2: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) अपनी फिल्मों और दमदार किरदारों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और दर्शक आज भी उनके पुराने किरदारों को बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। ऐसे में जब किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाने की बात आती है, तो फैंस की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। लेकिन रजनीकांत का इस मामले में नजरिया थोड़ा अलग है। इसका खुलासा अभी हाल ही में रजनीकांत ने किया है। रजनीकांत ने बताया उन्होंने ‘जेलर 2' (Jailer 2) में काम करना क्यों पसंद आया। तो चलिए जानते हैं कि रजनीकांत ने क्या कहा है।

Rajinikanth on Doing Jailer 2

एक्टर रजनीकांत ने फिल्म जेलर 2 में काम करने पर चुप्पी तोड़ी है। (Image Source: IMDb)

रजनीकांत ने कही ये बात

एक्टर रजनीकांत एक बार फिर अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रजनीकांत का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। रजनीकांत (Rajinikanth) ने बताया है कि ‘बाशा’ (Baasha) और ‘पेट्टा’ (Petta) के सीक्वल में काम करने में उनकी दिलचस्पी क्यों नहीं थी, जबकि उन्हें दोनों फिल्मों के अगले पार्ट के लिए कहानी का आइडिया दिया गया था। एक्टर ने कहा कि वो आमतौर पर सीक्वल फिल्मों के पक्ष में नहीं रहते, क्योंकि उन्हें लगता है कि फिल्ममेकर पहली फिल्म में जो चीजें कामयाब रही थीं, उन्हें लेकर उसमें थोड़ा और मसाला जोड़ देते हैं और फिर एक नई फिल्म बना देते हैं। उन्होंने कहा, 'आमतौर पर मेरी सीक्वल फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रहती, क्योंकि मुझे लगता है कि वे पहले पार्ट की कहानी लेते हैं, उसमें थोड़ा और मसाला जोड़ते हैं और उसे एक दूसरी फिल्म बना देते हैं। मुझे ‘बाशा 2’ के लिए अप्रोच किया गया था। कार्तिक सुब्बाराज भी मेरे पास ‘पेट्टा 2’ की कहानी लेकर आए थे, जिसमें विजय सेतुपति के किरदार को आगे बढ़ाया जाना था। लेकिन मुझे इनमें से किसी भी सीक्वल में दिलचस्पी नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'जब ‘जेलर’ ओटीटी पर रिलीज हुई, तो मैंने फिल्म दोबारा देखी। आखिर में, जब मैं वर्मा को मारने वाला होता हूं, तो वो मुझे चेतावनी देता है कि उसका बहुत बड़ा नेटवर्क है और वे मुझे छोड़ेंगे नहीं। इसके अलावा, ‘जेलर’ में 1,000 करोड़ रुपये के तीन कंटेनर भी हैं। इसलिए मुझे लगा कि इसके सीक्वल के लिए एकदम सही कहानी है।”

End of Feed