Rajinikanth ने लोकसभा चुनाव परिणाम के सवाल पर कही ये बड़ी बात, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए हुए रवाना

रजनीकांत ने 'जेलर' से इंडस्ट्री में कमबैक किया। रजनीकांत ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म वेट्टैयन की शूटिंग पूरी की। अब जल्द ही एक्टर लोकेश कनगराज की 'कुली में नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि एक्टर ने चुनाव परिणाम के बारे में क्या राय दी।

Rajinikanth: साउथ सिनेमा के जाने-माने मेगास्टार रजनीकांत सभी के फेवरेट है। फैंस उन्हें काफी प्यार देते हैं। रजनीकांत ने 'जेलर' से इंडस्ट्री में कमबैक किया। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा कर रहे थे। अब एक्टर ने राजनीतिक सवाल पर ऐसा जवाब दिया है, जो वायरल हो रहा है।

Rajinikanth

Rajinikanth

एक्टर से मीडिया कर्मियों ने लोकसभा चुनाव परिणामों के बारे में उनकी राय पूछी। अभिनेता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनसे किसी भी तरह के राजनीतिक सवाल न पूछें। उन्होंने बस इतना कहा, "अन्ना... कोई टिप्पणी नहीं," और उनसे हाथ जोड़कर विनती की। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत आज देहरादून पहुंचे और वे केदारनाथ और बद्रीनाथ तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

End of Feed