रजनीकांत अपनी पत्नी लता के साथ शादी की 44वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके का जश्न कपल दुबई में बना रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनीकांत ने लता के साथ समय बिताने के लिए 'कुली ' की शूटिंग से ब्रेक लिया है और दुबई में अपने सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। फैंस एक्टर की इसलिए काफी ज्यादा तारीफ भी कर रहे हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
रजनीकांत
इन फोटो में रजनीकांत नेवी-ब्लू टी-शर्ट में स्टाइलिश लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी लता ने क्रीम रंग का सूट कैरी किया है। इस फोटो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। शादी के 44 साल बाद भी उनका और उनकी पत्नी लता के बीच का प्यार जरा भी कम नहीं हुआ है। ये तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है।
रजनीकांत जल्द ही फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।रजनीकांत की इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कुली की स्टारकास्ट में एक चर्चित साउथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। वह एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। पूजा हगेड़े की एंट्री से फैंस के बीच खुशी का मौहाल है। 26 फरवरी को मेकर ने एक्ट्रेस की पहली झलक दिखाई थी, लेकिन फेस नहीं दिखाया था, लेकिन आज का फेस भी नजर आ गया है। इस फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन और सौबिन शाहिर नजर आने वाले हैं।
