Samantha Ruth Prabhu Video: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मां इंटी बंगारम (Maa Inti Bangaram) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। इस बीच सामंथा रुथ प्रभु का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...(टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें-रिलीज से पहले ही Samantha Ruth Prabhu की मूवी ने उड़ाया गर्दा)
सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो वायरल (pic credit-instagram)
सामंथा रुथ प्रभु का वीडियो वायरल
सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म मां इंटी बंगारम की रिलीज से पहले गुरुवार को फिल्ममेकर राज निदिमोरू और पूरी टीम के साथ तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। मंदिर से बाहर निकलते समय सामंथा को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुट गए। भीड़ बढ़ने पर राज निदिमोरू उन्हें सुरक्षा देते हुए अपने करीब रखकर मंदिर परिसर से बाहर लेकर आए। इस दौरान उनकी टीम भी लोगों को रास्ता देने की कोशिश करती नजर आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक फैन की एक्साइटमेंट भी साफ दिखाई दे रही है।
कल रिलीज होगी 'मां इंटी बंगारम'
'मां इंटी बंगारम' का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है। फिल्म की कहानी राज निदिमोरू और वसंत मरिंगंती ने लिखी है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु के अलावा गौतमी, श्रीमुखी, दिगंत और गुलशन देवैया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म सामंथा की बड़े पर्दे पर वापसी है। इससे पहले वह साल 2023 में 'शाकुंतलम' और 'कुशी' में नजर आई थीं। इसके बाद 2024 में उन्होंने वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में काम किया। वहीं 2025 में उन्होंने 'सुभम' फिल्म में कैमियो किया था, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया था। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
