Allu Arjun's Raaka Release Date: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की आने वाली फिल्म 'राका' (Raaka) को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। आए दिन मेकर्स फिल्म 'राका' को लेकर नए-नए अपडेट्स साझा करते रहते हैं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसने फैन्स में काफी ज्यादा उत्साह पैदा कर दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बता रही हैं कि निर्माताओं ने एटली कुमार के निर्देशन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को रिलीज करने के लिए अब साल और महिना फाइनल कर लिया है। अल्लू अर्जुन की 'राका' का बजट देखकर इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी कहा जा रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण का पत्ता साफ होते ही Alia Bhatt की हुई एंट्री, प्रभास संग बनेगी जोड़ी?)
'राका' की रिलीज का हुआ खुलासा (Pic Credit: IMDb)
इस दिन रिलीज होगी 'राका'
Deccan Chronicle की रिपोर्ट की अनुसार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' को मेकर्स 2017 के दिसंबर महीने में रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि अगर 2026 के लास्ट तक इस मूवी की शूटिंग को पूरा कर लिया जाता है तो इसे 2027 के अंत में सिनेमाघरों में पेश कर दिया जाएगा। 'राका' की रिलीज की जानकारी मिलने के बाद फैन्स के इतना लंबा इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिमाग में मच रही कुलबुलाहट को शांत कर देती हैं Imtiaz Ali की ये 6 फिल्में, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद)
शूटिंग करने के लिए मुंबई शिफ्ट हुए थे अल्लू अर्जुन
कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि 'राका' की शूटिंग के लिए अल्लू अर्जुन मुंबई में शिफ्टिंग कर रहे हैं। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अभी एटली की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'राका' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन को दीपिका पादुकोण के साथ देखा जाएगा। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि बार-बार यात्रा से होने वाली थकान से बचने के लिए अभिनेता ने फैसला किया है कि अगले दो-तीन साल तक वे मुंबई में रहेंगे और अपनी अगली फिल्म पर पूरा ध्यान देंगे। इस मूवी में दीपिका पादुकोण के अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर को भी अहम रोल में देखा जाएगा।
