R Madhavan के हाथ लगी एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म, महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा संग बनेगी जोड़ी

R Madhavan Join Hands With SS Rajamouli: निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'एसएसएमबी29' (SSMB29) काफी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। रिपोर्ट्स जो सामने आ रही हैं उनेक अनुसार महेश बाबू की इस मूवी में मेकर्स ने आर माधवन (R Madhavan) को भी कास्ट किया है।

R Madhavan Join Hands With SS Rajamouli: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी नई फिल्म 'एसएसएमबी29' (SSMB29) के लिए महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ हाथ मिलाया है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि एसएस राजामौली ने इस बिग बजट मूवी में महेश बाबू के अपोजिट ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की इस मूवी में अब साउथ एक्टर आर माधवन (R Madhavan) की धमाकेदार एंट्री होती नजर आ रही है।

R Madhavan Join Hands With SS Rajamouli

एसएस राजामौली की 'एसएसएमबी29' में हुई आर माधवन की एंट्री

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार आर माधवन आने वाले दिनों में एसएस राजामौली की फिल्म को ज्वाइन कर सकते हैं। इस मूवी में उन्हें एक अहम भूमिका निभाने के लिए निर्माताओं ने कास्ट किया है। इस मूवी का बजट 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मेकर्स और आर माधवन की ओर से अभी तक एसएस राजामौली की फिल्म का हिस्सा होने की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed