साउथ मूवीज

Pushpa 3: कंफर्म हो गई 'पुष्पा 3'? अल्लू अर्जुन की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Pushpa 3: अल्लू अर्जुन की ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म के लिए बड़ा इवेंट रखा गया था। जिसमें मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है।

Image

Pushpa 3

Pushpa 3: एक तरफ जहां फैंस पुष्पा 2 का इतंजार कर रहे हैं। वही मेकर्स ने पुष्पा 3 पर नया अपडेट दिए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें अल्लू अर्जुन की ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल ही में हैदराबाद में इस फिल्म के लिए बड़ा इवेंट रखा गया था।

बता दें इस साल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा था कि 'पुष्पा 3' जरूर बनेगी और अब मेकर्स ने इस फिल्म को बड़ा अपडेट दिया है। 15 अगस्त के बाद ये फिल्म 06 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी। इस इवेंट में फिल्म के मेकर रवि शंकर ने पुष्पा 3 को लेकर संकेत दिया। इससे पुष्पराज के फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

इवेंट के दौरान फिल्म मेकर रवि शंकर से जब पूछा गया कि क्या पुष्पा 3 पर काम चल रहा है? इस पर रवि शंकर ने कहा-'अगर आप सभी ने मिलकर इस फिल्म को बहुत बड़ी हिट बना दिया तो हम आपको 'पुष्पा 3' देंगे'। इस रवि शंकर की बात सुनकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अब फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करेगी। रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 3 का नाम पुष्पा 3: द रोर होगा। बता दें कि पार्ट 2 का नाम पुष्पा: द रूल है। वही पार्ट वन का नाम पुष्पा: द राइज था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article