Pushpa 2 Teaser Twitter Reaction: साउथ इंडस्ट्री साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 का इंतजार फैंस के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों को भी है। फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई बड़ी अपडेट आती रहती हैं, चाहे वो कास्ट हो या फिल्म की रिलीज डेट। हाल ही में फिल्म पुष्पा 2 का पहला टीजर रिलीज हुआ है, जो काफी धमाकेदार है। ऐसे में यह देख फैंस और जनता के जबरदस्त रिएक्शन से मानो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइटस पर सैलाब आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की सी खास रिपोर्ट में देखिए आखिर लोगों ने क्या-क्या कहा है।
आज अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 (Pushpa 2) के मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज हुआ। वीडियो में देखने को मिला की जथारा में सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है। ऐसे में पुष्पा अपने नए भेष के लिए तैयार होते हुए आंखों में काजल, कमर में कमरबंद और माथे पर टिक्का लगा राहा है। साथ ही पूरे रूप में पुष्पा काली माँ बन सभी के होश उड़ा दे रहा है, आखिर वीडियो में वह अपने दुश्मनों संग लड़ भी रहा है। इसी टीजर को देख लोगों के बीच फिल्म का क्रेज और तेजी से बढ़ गया है।
ऐसे में टीजर को देख एक यूजर ने लिखा की जथारा सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के इतिहास की किताबों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ सीक्वेंस में से एक के रूप में दर्ज किया जाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने आश्चर्यचकित होकर लिखा की क्या पका रहे हो भाई , ऐसा कोई समकालीन अभिनेता नहीं है जो ऐसा कुछ कर सके.. भाई मास। इसी के साथ अब तक 30 मिनट में इस टीजर को 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बात दें की फिल्म साल 2024 के 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होगी
