Pushpa 2: सेंसर बोर्ड ने अल्लू अर्जुन की मूवी पर चलाई कैंची, 'हरामजादा' जैसे शब्द भी निकाले

CBFC cuts scenes from Pushpa 2: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ताजा खबरों के अनुसार, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने आखिरी समय पर कैंची चला दी है। सीबीएफसी ने मेकर्स से हरामजादा और रामावतार जैसे शब्दों को भी फिल्म से हटाने को कहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 दिसम्बर 2024 को सिनेमाघरों में कदम रखेगी अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2
  • सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 के मेकर्स को सुझाए बदलाव
  • CBFC ने 'हरामजादा' जैसे शब्दों को फिल्म से निकाला

CBFC cuts scenes from Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ ही घंटों बाद पुष्पा 2 थिएटर्स में लग जाएगी, जिसे दर्शक टिकिट बुक करवाकर देख सकते हैं। फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और सीबीएफसी ने इसे कुछ बदलावों के साथ हरी झंडी दे दी है।

Pushpa 2: The Rule passed by the CBFC

Pushpa 2: The Rule passed by the CBFC

बॉलीवुड हंगामा में छपी खबरों की मानें तो सेंसर बोर्ड ने पुष्पा 2 से रामावतार और भगवान जैसे शब्दों को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ-साथ सीबीएफसी ने मेकर्स को हरामजादा जैसे शब्द को हरामखोर से रिप्लेस करने को कहा है। इसके साथ-साथ सेंसर बोर्ड ने हिन्दी भाषा के डायलॉग्स में भी कुछ बदलाव के सुझाव दिए हैं।

End of Feed