साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। वही थलपति विजय की फिल्म जन नायकन 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने “द फर्स्ट रोअर” रिलीज कर एक्टर की पहली झलक जारी की है, जिसमें निर्माता ने बताया कि यह फिल्म केवल एक्टर की एक फेयरवेल फिल्म नहीं होगी।
Thalapathy Vijay
जन नायकन और केवीएन प्रोडक्शंस के निर्माता वेंकट के. नारायण ने बताया कि "विजय की लास्ट फिल्म ना केवल एक पेशेवर मील का पत्थर है, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि भी है। फैन होने के नाते, हम जानते हैं कि यह फिल्म दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए कितनी मायने रखती है। हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जो थलपति की असाधारण यात्रा के साथ न्याय करती है। जन नायकन सिर्फ फेयरवेल नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे आइकन का जश्न है जिसने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदल दिया।"
एक्टर का पुलिस अवतार
थलपति विजय के जन्मदिन पर रिलीज हुए टीजर में विजय का एक नया खतरनाक पुलिस अवतार देखने को मिल रहा है। जिसमें उनकी बड़ी मूंछें और आंखों में एक निडर भाव दिखाई दे रहा है। जन नायकन एच विनोथ द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। यह फिल्म थलपति विजय की अंतिम फिल्म मानी जा रही है क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान राजनीति की ओर मोड़ रहे हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वही गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि, ममिता बैजू भी इस फिल्म का हिस्सा है।
