प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा दीपिका का रिकॉर्ड, राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म के लिए चार्ज किए इतने करोड़

SSMB29: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही महेश बाबू की फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फिल्म के लिए मोटी फीस भी वसूल रही हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू कितनी फीस ले रहे हैं।

SSMB29: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेस्ट फिल्मों के लिए जानी-जाती हैं। जल्द ही वो महेश बाबू की फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभी तक प्रियंका चोपड़ा और मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा हैं और फिल्म के लिए मोटी फीस भी वसूल रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू इस 1000 करोड़ी फिल्म के लिए कितना चार्ज कर रहे हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

बता दें इस फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं हुआ है और इसे अभी 'SSMB29' नाम दिया गया है, जिसका मतलब है कि यह सुपरस्टार महेश बाबू की 29वीं फिल्म है। इसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बाहुबली 2 और आरआरआर की सफलता के बाद फैंस को राजामौली की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, जिस कारण मेकर्स इस फिल्म को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed