प्रशांत नील ने 'सालार' के 'डंकी' संग क्लैश पर शाहरुख खान से मांगी माफी, बोले- 'मैंने ये सब एस्ट्रोलॉजी...'

निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म सालार को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने शाहरुख खान और डंकी की टीम से माफी मांगी है। फिल्म मेकर ने फिल्म के क्लैश को लेकर डंकी की टीम से माफी मांगी है।

निर्देशक प्रशांत नील (Prashant Neel) ने 'सालार' (Salaar) का निर्देशन किया था। 'सालार' में प्रभास ने लीड रोल प्ले किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। पिछले साल 'सालार' के साथ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'डंकी' (Dunki) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। अब फिल्म मेकर ने इन दोनों फिल्मों के क्लैश पर बात की। निर्देशक ने कहा कि मैं शाहरुख खान से माफी मांगना चाहता हूं। हम से पहले राजकुमार हिरानी ने क्रिसमस की डेट को ब्लॉक करते हुए फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान किया था। ये भी पढ़ें- कौन थी सलमान खान की वो गर्लफ्रेंड जिसकी जवानी पड़ गई थी सोमी अली के सामने फीकी? 2 मिनट में तोड़ा था रिश्ता...

Prashanth Neel and Shah Rukh Khan

Prashanth Neel and Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)

प्रशांत नील ने कहा, हमने सालार के रिलीज डेट का ऐलान उसी दिन एस्ट्रोलॉजी की वजह से किया था। मैं डंकी की टीम से भी माफी मांगना चाहती हूं। उन्होंने हम से पहले रिलीज डेट अनाउंस की थी। ये किसी के लिए भी अच्छी नहीं है क्योंकि उन्होंने एक साल पहले रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी थी। इसलिए मैं सालार की टीम की तरफ से डंकी की पूरी टीम से माफी मांगना चाहता हूं। हम नहीं चाहते थे। वो स्पष्ट रूप से महान है। शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी महान हैं।

End of Feed