'ये सब बकवास है...' 'स्पिरिट' से बाहर नहीं हुए हैं प्रकाश राज, ट्वीट कर बताया सच

Prakash Raj Tweet: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज ये खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज ने ये मूवी करने से मना कर दिया है। अब प्रकाश राज ने इस बारे में बात की है। उन्होंने ऐसा बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Prakash Raj Tweet: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। पहले इस मूवी से दीपिका पादुकोण आउट हो गई थी। आज ये खबर सामने आई कि एक्टर प्रकाश राज ने ये मूवी करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वंगा के साथ हुए क्रिएटिव इशू के चलते प्रकाश राज ने फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने का फैसला किया है। अब प्रकाश राज ने इस बारे में बात की है। उन्होंने ऐसा बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

प्रकाश राज ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मममेकर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। प्रभास और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म की रिलीज 7 मार्च 2027 को तय है। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि एक्टर प्रकाश राज क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म से बाहर हो गए हैं। लेकिन 9 फरवरी को प्रकाश राज ने एक्स पर इस अफवाह को साफ कर दिया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा,'सभी टॉक्सिक फेक न्यूज फैलाने वालों को... स्पिरिट फिल्म में मेरी शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और आप व्हाट्सएप फैक्ट्रीज कहानियां बनाते फिर रहे हैं। ग्रो अप और लाइफ जियो।'

End of Feed