Prabhas's Team on Wedding Rumours: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक प्रभास ( Prabhas) की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। 27 मार्च के दिन प्रभास को लेकर न्यूज 18 तेलुगु की रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेता की फैमिली अब उनकी शादी कराने वाली है। बताया गया है कि प्रभास के पेरेंट्स ने अभिनेता के लिए हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की लड़की तलाश की है। इन खबरों के वायरल होने के बाद अब प्रभास की टीम ने शादी की खबरों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह साफ क्लियर कर दिया है कि प्रभास की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
शादी की खबरों पर प्रभास की टीम ने तोड़ी चुप्पी
इंडिया टुडे डिजिटल के अनुसार प्रभास की टीम ने शादी की खबरों पर बड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने इन खबरों केवल अफवाह बताया और पब्लिक से ऐसी बातों पर विश्वास ना करने को कहा है। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि प्रभास हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की लड़की से शादी करने वाले हैं, जिसे उनके पेरेंट्स ने चुना है। अब प्रभास की टीम ने इन अफवाहों की सच्चाई लोगों के बीच उजागर कर दी है।
प्रभास की डेटिंग हिस्ट्री की बात करें तो अभिनेता का नाम साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के साथ जुड़ा था। लोगों को यहां तक लगने लगा था कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक-दूसरे से शादी करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और दोनों अलग हो गए। इसके बाद प्रभास को अफवाहें थीं कि वो कृति सेनॉन को डेट कर रहे हैं। बाद में इन खबरों में भी कोई सच्चाई नजर नहीं आई। फिलहाल प्रभास को आने वाले दिनों में फिल्म 'द राजा साब' में देखा जाएगा।
