Prabhas To Romance This Bollywood Actress: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ हरकोई काम करना चाहता है। अभिनेता इस समय फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन कर रहे हैं। इसके अलावा अब जो रिपोर्ट्स सामने आई है उनमें दावा किया जा रहा है कि प्रभास की नेक्स्ट फिल्म मशहूर डायरेक्टर हनु राघवपुडी (Hanu Raghavapudi) के साथ होगी। इस नई फिल्म में प्रभास को बॉलीवुड की क्यूट हसीना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनु राघवपुडी की फिल्मों में फीमेल एक्ट्रेसेस को खूब तवज्जो मिलती है। ऐसे में अब हनु ने प्रभास के साथ अपनी नेक्स्ट के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को लेने पर विचार किया है। यह पहली बार होगा जब प्रभास और जान्हवी कपूर की जोड़ी बड़े परदे दिखाई देगी। फिल्म में जान्हवी कपूर की एंट्री को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉलीवुड के साथ-साथ एक्ट्रेस को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी कई फिल्में ऑफर हो रही हैं। इस समय जान्हवी कपूर अपकमिंग फिल्म 'देवरा' (Devara: Part 1) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में उन्हें जूनियर एनटीआर के साथ देखा जाएगा। इसके अलावा जान्हवी कपूर के पास राम चरण की 'आरसी 16' भी है, जिसका टाइटल 'Buchi Babu Sana' रखा गया है।
