Prabhas Starrer Fauzi officially delayed: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' (Fauzi) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स को लंबा इंतजार कर पड़ेगा। फिल्म की पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद थी लेकिन अब मेकर्स ने क्लियर करते हुए बताया है कि यह तय समय पर रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं ने फैसला किया है कि वो 'फौजी' को अब 2027 में रिलीज करेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Shah Rukh Khan परिवार संग पहुंचे लालबागचा राजा, गौरी और सुहाना के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद)
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में होगी देरी (Pic Credit: Instagram)
टाल दी गई प्रभास की फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट
प्रभास स्टारर 'फौजी' की रिलीज टलने की जानकारी प्रोड्यूसर रवि शंकर ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइस' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में अभी समय लगा रहा है। मेकर्स 'फौजी' को बड़े और शानदार वॉर स्पेक्टेकल के रूप में दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। रवि शंकर ने कहा कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास एक बार फिर दर्शकों को अलग अवतार में दिखाई देंगे। यही वजह है कि इस मूवी को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स को फिल्म बनाने में समय लग रहा है। हालांकि फिल्म की नई रिलीज का खुलासा अभी मेकर्स ने नहीं किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘370 रुपए बिरयानी’ विवाद में नया मोड़, Pranit More की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब)
हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही 'फौजी' एक पीरियड वॉर फिल्म है, जिसमें प्रभास आजादी से पहले के दौर के एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में इमानवी एस्माइल, सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा जया प्रदा, चैथरा जे. आचार, दीपक अंतानी, राजेश शर्मा, इयान फ्लेचर, जितिन गुलाटी, राहुल रवींद्रन, भानु चंदर और प्रवीण दचाराम को फिल्म में अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'फौजीi' का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers के बैनर तले नवीन येरनेनी और रवि शंकर कर रहे हैं।
