रजाकार आंदोलन पर बनी है Prabhas - Mrunal की ये फिल्म, इसी साल से शुरू होने जा रही है शूटिंग

Prabhas-Mrunal Next Project: प्रभास की आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी साझा की, जिसका निर्देशन हनु राघवपदी ने किया है। यह फिल्म सितंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी और निर्माताओं ने मुख्य महिला किरदार के लिए मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) को चुना है।

Prabhas-Mrunal Next Project: प्रभास ( Prabhas) पिछले कुछ समय से लगातार अपनी आगामी परियोजनाओं की घोषणाओं के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म राजासाहब का पहले लुक सामने आया है। इसके साथ उन्होंने हाल ही में नाग अश्विन की कल्कि 2898 AD के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हिट दी, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। कल्कि के बाद अभिनेता के पास आगे कई फिल्में पाइपलाइन हैं, और कथित तौर पर, उनमें से एक का निर्देशन हनु राघवपदी द्वारा किया जाएगा।

Prabhas-Mrunal Next Project

डिजिटल क्रिएटर अय्यपन ने हाल ही में प्रभास( Prabhas) की आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी साझा की, जिसका निर्देशन हनु राघवपदी ने किया है। यह फिल्म सितंबर 2024 तक फ्लोर पर आ जाएगी और निर्माताओं ने मुख्य महिला किरदार के लिए मृणाल ठाकुर(Mrunal Thakur) को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म कुख्यात रजाकार आंदोलन पर आधारित एक पीरियड एक्शन ड्रामा है। हालाँकि, इस चर्चा के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed