Prabhas film The RajaSaab Trailer Release Date Out: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म राजा साहब इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। कई दिनों से लोग इस मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। प्रभास की इस मूवी पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हर रोज फिल्म को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच प्रभास की फिल्म राजा साहब को लेकर एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि इस मूवी का ट्रेलर कब रिलीज होगा। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....
Pic Credit- Prabhas instagram
प्रभास की मूवी का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
प्रभास अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजासाहब के ट्रेलर से सभी रोमांचित करने के लिए तैयार हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है। प्रभास ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की। द राजासाहब का ट्रेलर 29 सितंबर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगा। मेकर्स ने रिलीज का समय शाम 6 बजे बताया है। पोस्टर में प्रभास के साथ बॉलीवुड स्टार संजय दत्त नजर आ रहे हैं, जो फिल्म में अहम रोल निभा रहे हैं। मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित द राजासाहब हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिक्सर लाएगी, जो प्रभास के लिए नए जॉनर हैं। फिल्म मूल रूप से तेलुगु में बनी है, लेकिन हिंदी, तमिल और मलयालम में डब वर्जन में भी रिलीज होगी, ताकि पूरे भारत में दर्शकों तक पहुंचे। कास्ट में प्रभास और संजय दत्त के अलावा निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहनन भी हैं।
प्रभास की इस फिल्म ने मचाया था धमाल
बताते चलें कि साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी साल 2024 में रिलीज हुई, जिसे नाग अश्विन ने निर्देशित किया था। इसमें दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारे नजर आए थे। सभी ने धांसू एक्टिंग की थी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म कल्कि साल 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी और इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन भी किया था।
