तय समय पर रिलीज नहीं होगी प्रभास की The Raja Saab, डायरेक्टर मारुति ने बताई वजह

The Raja Saab gets delayed: भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास (Prabhas) की हॉरर कॉमेडी द राजा साब काफी लम्बे समय से बन रही है लेकिन इसे रिलीज नहीं मिल पा रही है। प्रभास की द राजा साब को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार डायरेक्टर मारुति इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पर कुछ और दिन काम करेंगे, जिस कारण इसकी रिलीज डेट फिर से आगे बढ़ रही है।

The Raja Saab gets delayed: साउथ कलाकार प्रभास ने कुछ साल पहले अपने हॉरर कमेडी फिल्म द राजा साब का ऐलान किया था, जिसको लेकर दर्शकों में बेशुमार उत्साह है। प्रभास काफी लम्बे समय से एक्शन और बिग बजट एंटरटेनर कर रहे हैं, जिस कारण दर्शक उन्हें द राजा साब में अलग अंदाज में देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म द राजा साब का डायरेक्शन मारुति ने किया है। द राजा साब को बनते हुए लगभग 3 साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक इसको रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। द राजा साब 10 अप्रैल 2025 के दिन बॉक्स ऑफिस पर कदम रखने वाली थी लेकिन एक बार फिर से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। मेकर्स ने अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि द राजा साब अगले साल तक ही रिलीज होगी।

The Raja Saab

फिल्म द राजा साब के डायरेक्टर मारुति हाल ही में तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां से उन्होंने तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों पर फैंस ने अलग-अलग रिएक्शन दिए और उनसे डिमांड की है कि वो जल्द से जल्द द राजा साब की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दें। फैंस का कहना है कि द राजा साब इस साल के अंत तक या फिर अगले साल तक ही रिलीज होगी, जिस पर डायरेक्टर को पक्की मुहर लगानी चाहिए। एक फैन ने लिखा है, 'मारुति इस बात पर तुम पक्की मुहर क्यों नहीं लगाते हो कि द राजा साब इस साल नवम्बर तक या फिर अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।'

End of Feed