Prabhas की Fauzi क्यों हो रही है लेट? Jitin Gulati ने बताया, बोले- 'ऐसी फिल्म पहले कभी नहीं देखी होगी'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2026, 04:12 PM IST

Jitin Gulati on Fauzi Delay: प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। अब फिल्म में काम कर रहे जितिन गुलाटी ने देरी की वजह और मेकर्स की तैयारी पर बात की है।

Jitin Gulati on Fauzi Delay: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म फौजी (Fauzi) लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटेड है, क्योंकि इसमें प्रभास एक पीरियड एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुड़ी (Hanu Raghavapudi) कर रहे हैं और जितिन गुलाटी (Jitin Gulati) भी इसका हिस्सा हैं। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज टाल दी है। अभी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। अब एक्टर जितिन गुलाटी ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी की वजह बताई है।

Jitin Gulati on Fauzi Delay

फिल्म फौजी को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb)

जितिन गुलाटी ने कही ये बात

प्रभास की फिल्म फौजी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म फौजी के एक्टर जितिन गुलाटी का इंटरव्यू है। Hindustan Times के साथ इंटरव्यू में जितिन गुलाटी ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसे कितना आगे बढ़ाया जाएगा और नई तारीख क्या होगी, इस बारे में वे क्या सोच रहे हैं। लेकिन ये कोई हैरानी वाली बात नहीं थी। मेरा मतलब है कि हम अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं। इसलिए ये काफी हद तक समझ में आने वाली बात थी। और मकसद ये नहीं है कि कोई अधूरा प्रोजेक्ट दिया जाए। मेरा मतलब है कि एक फिल्म जिंदगी भर रहती है। एक बार जब वो रिलीज हो जाती है, तो आप उसे वापस नहीं बदल सकते।' उन्होंने आगे कहा, 'हम जो कर रहे हैं, उससे बहुत-बहुत संतुष्ट होना चाहेंगे। और मुझे पता है कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और इसमें शामिल पूरी कास्ट इसके नतीजे से बहुत खुश हैं और मुझे नहीं लगता कि वे इसमें किसी भी तरह का समझौता करना चाहते हैं। इसलिए अगर इसे ठीक से पूरा करने में कुछ महीने और लगते हैं, तो मुझे लगता है कि ये इसके लायक होगा।'

End of Feed