AA23: तीसरी बार Allu Arjun संग बनेगी Pooja Hegde की जोड़ी !! इस डायरेक्टर ने किया कमाल

Pooja Hegde in Allu Arjun's AA 23: लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनने जा रही अल्लू अर्जुन की नई फिल्म 'AA 23' में अब मेकर्स ने पूजा हेगड़े की एंट्री करा दी है।

Pooja Hegde in Allu Arjun's AA 23: पूजा हेगड़े साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के पास इन दिनों एक के बाद एक प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'AA 23' में अब पूजा हेगड़े की एंट्री होती नजर आ रही है। 'दुव्वाडा जगन्नाधम' और 'अला वैकुंठपुरमुलू' जैसी फिल्में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ करने के बाद अब तीसरी बार पूजा हेगड़े को अभिनेता के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस जोड़ी को बड़े परदे पर एक फिर धमाल मचाते हुए देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। (इसे भी पढ़ें: Nani की फिल्म 'The Paradise' को नहीं किया जाएगा रीशूट, मेकर्स तय समय पर करेंगे रिलीज)

Pooja Hegde in Allu Arjun's AA 23

अल्लू अर्जुन संग बनेगी पूजा हेगड़े की जोड़ी (Pic Credit: Instagram)

अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट में होंगी पूजा हेगड़े

अल्लू अर्जुन की फिल्म AA 23' का निर्देशन लोकेश कनगराज करने वाले हैं। मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए अल्लू अर्जुन संग पूजा हेगड़े को लेने का मन बनाया है। दोनों की जोड़ी पहले भी दो फिल्मों में धूम मचा चुकी है। पूजा हेगड़े का इस प्रोजेक्ट में दर्शकों के दिलों को छू जाए, ऐसी भूमिका निभाती दिखाई देंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस प्रोजेक्ट में पूजा हेगड़े की एंट्री पर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। (इसे भी पढ़ें: सुबह 9 बजे होगा Trisha Krishnan संग सूर्या की 'Karuppu' का शो, Thalapathy Vijay ने दी मंजूरी)

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन स्टारर 'AA23' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस प्रोजेक्ट को मेकर्स जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियों में लगे हुए हैं। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म न सिर्फ इस जोड़ी की पिछली सफल फिल्मों से बनी उम्मीदों पर खरी उतरेगी बल्कि उनसे भी बेहतर साबित हो सकती है। इस रीयूनियन को लेकर दर्शकों के अंदर अलग ही क्रेज है।

End of Feed