Petta Rap: प्रभुदेवा और सनी लियोनी की फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज डेट से उठा पर्दा, 27 सितंबर से सिनेमाघरों में मचाएंगी धमाल

Petta Rap Release Date: प्रभुदेवा और बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच दोनों की अपकमिंग फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बता दें कि इन दोनों की ये मूवी इसी महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Sunny Leone upcoming film Pretta Rap: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उनकी एक्टिंग भी जबरदस्त है। सनी लियोनी ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। सनी लियोनी की अदाकारी को लोग काफी पसंद करते हैं। इस बीच सनी की अपकमिंग फिल्म पेट्टा रैप को लेकर एक अपडेट सामने आया है। काफी दिनों से लोग उनकी इस मूवी की चर्चा कर रहे थे। अब इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं कब रिलीज होगी सनी लियोनी की ये फिल्म...

MixCollage-05-Sep-2024-05-36-PM-7026

सनी लियोनी की फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और प्रभु देवा की फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म पेट्टा रैप की रिलीज डेट के बारे में बता दिया है। बता दें कि ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में सनी लियोनी, प्रभु देवा के साथ मिलकर डांस करने वाली है। इस चीज को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

End of Feed