KD The Davil: कंट्रोवर्सी के लिए ही बनाया था नोरा फतेही का 'सरके चुनर' गाना? डायरेक्टर ने बताया सच

Sarke Chunar Song Controversy: साउथ फिल्म केडी द डेविल का गाना सरके चुनर बीते दिनों काफी चर्चा में रहा था। इस गाने के शब्द इतने खराब थे कि विवाद खड़ा हो गया। कई लोगों का मानना है कि सरके चुनर गाना विवाद के लिए ही बनाया गया था लेकिन केडी द डेविल के डायरेक्टर का कुछ और ही कहना है। उन्होंने ऐसे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Sarke Chunar Song Controversy: संजय दत्त की अपकमिंग साउथ फिल्म केडी द डेविल बीते दिन काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म का गाना सरके चुनर इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें नोरा फतेही जैसी मशहूर एक्ट्रेस डांस करती दिखाई दी थीं। इस गाने के वायरल होने की वजह इसके लिरिक्स थे, जो बहुत ही खराब थे। इस गाने को सुनने के बाद लोग दंग रह गए थे और मेकर्स को घेरने लगे थे। कई लोगों का मानना है कि केडी द डेविल के मेकर्स ने ये गाना विवाद खड़ा करने के लिए ही बनाया था ताकि उनकी फिल्म खबरों में आ सके लेकिन डायरेक्टर प्रेम ने इन आरोपों से साफ-साफ इंकार कर दिया है। डायरेक्टर प्रेम का कहना है कि वो इस गाने के माध्यम से विवाद खड़ा नहीं करना चाहते थे। (इसे भी पढ़ें: 'मैं धुरंधर 2 के बारे में ही सोच रहा...' नागार्जुन बने आदित्य धर के फैन, देखें ट्वीट)

Chunar Sarke

Image Source: Movie Poster

डायरेक्टर प्रेम ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा है, "मैं किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता था। केडी द डेविल एक इमोशनल मूवी है और वो गाना मूवी में वहां आता है जहां सब डांस कर रहे हैं। इस गाने को कर्नाटका और केरला में अच्छा रिस्पांस मिला है तो मैं कंट्रोवर्सी क्यों ही चाहूंगा?"

प्रेम ने पूरा मामला एक्सप्लेन करते हुए बताया है कि गाने के ओरिजनल शब्द कन्नड़ भाषा में थे, जिन्हें रकीब आलम द्वारा हिन्दी में ट्रांसलेट किया गया। प्रेम ने माना कि गाने में कुछ शब्द थोड़े ज्यादा ही गलत दिशा में लिख दिए गए, जिसकी वजह से आलोचना हुई। प्रेम के अनुसार, "जब हमने ये गाना कन्नड़ भाषा में रिलीज किया तब सबकुछ ठीक था। मैं हिन्दी अच्छे से नहीं समझता हूं, जिसमें इन्हें ट्रांसलेट किया गया और ना ही मेरी हिन्दी बहुत बढ़िया है। मैं एक गांव से आता हूं, जहां नीचे मत गिरा, उठाओ जैसे शब्द रोजमर्रा की भाषा में शामिल हैं।" (इसे भी पढ़ें: 'कांतारा 2' मिमिक्री विवाद: रणवीर सिंह इस दिन बिना शर्त मांगेंगे माफी, चामुंडी मंदिर जाकर झुकाएंगे सिर)

End of Feed