Sarke Chunar Controversy: महिला आयोग के सामने नोरा फतेही ने मांगी माफी, अनाथ बच्चियों को पढ़ाने का उठाया जिम्मा

बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही सरके चुनर लिरिक्स विवाद मामले में महिला आयोग के सामने पेश हुईं। नोरा फतेही ने इस मामले में NCW के सामने माफी मांगी और अनाथ बच्चियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया।

Sarke Chunar Controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस आइटम गर्ल नोरा फतेही ने कुछ दिनों पहले केडी द डेविल नाम की मूवी में सरके चुनर नाम का सॉन्ग किया था, जिसके लिरिक्स पर विवाद खड़ा हो गया था। सरके चुनर लिरिक्स विवाद मामला राष्ट्रीय महिला आयोग के पास पहुंचा, जिसमें नोरा फतेही पेश हुईं। नोरा फतेही ने इस मामले में लिखित माफीनामा देते हुए माना की उनसे अनजाने में गलती हुई लेकिन उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। नोरा फतेही ने गलती स्वीकार करते हुए अनाथ बच्चियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी का जिम्मा उठाने का वादा किया है। (ये भी पढ़ें: Salman Khan और Nayanthara की नेस्ट को मिला टाइटल, मेकर्स ने रखा ये नाम)

Nora Fatehi apologies at NCW

Nora Fatehi apologies at NCW (Image Source: Song Poster)

नोरा फतेही ने इस मामले में कहा, "मैंने महिला आयोग के सामने माफी मांगी है। मुझ एक जिम्मेदार कलाकार होने के नाते समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने कुछ अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्चा उठाने का निर्णय लिया है।" (ये भी पढ़ें: बेटे की कब्र पर जाकर फूट फूटकर रोईं Celina Jaitly, पक्का दिल तोड़ देगा ये वीडियो)

Nora Fatehi ने Sarke Chunar गाने में मांगी माफी

सरके चुनर गाने में नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त भी नजर आए थे। वो भी 27 अप्रैल के दिन महिला आयोग के सामने पेश हुए थे और उन्होंने भी माना की उनसे गलती हुई है। संजय दत्त ने महिला आयोग के सामने माफी मांगते हुए सामाजिक कल्याण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करने का वादा करते हुए 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्चा उठाने का जिम्मा लेने की बात कही थी।

End of Feed