Exclusive: Karthikeya 2 को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर Nikhil Siddharth ने जताई खुशी,बोले- 'ये हम सब की जीत है...'

70वें नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी में निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 को बेस्ट तेलुगु फिल्म से नवाजा गया है। फिल्म में निखिल के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टर ने फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। एक्टर ने कहा कि ये हम सब की मेहनत का फल है।

साउथ सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddharth) की फिल्म कार्तिकेय 2 (Karthikeya 2) ने सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने खूब पसंद किया था। कार्तिकेय 2 एक माइथोलॉजिकल ड्रामा है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में कार्तिकेय 2 को बेस्ट तेलुगु डेब्यू का आवॉर्ड मिला है। फिल्म में निखिल का कैरेक्टर भगवान कृष्ण की पायल ढूंढने का काम करता है। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सिद्धार्थ ने जूम से खास बात चीत की। सिद्धार्थ ने अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है।

आप जानते हैं कि मेरे प्रोड्यूसर, निर्देशक और टीम के हर सदस्य ने कड़ी मेहनत की है। बॉक्स ऑफिस पर नंबर लाना हमारा लक्ष्य है। लेकिन फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सम्मान मिलना बड़ी बात है। ये हम सब की मेहनत है जिसका फल हमें मिला है।

End of Feed