Vignesh Shivan Birthday: जवान एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने पति विग्नेश के जन्मदिन पर जमकर प्यार लुटाया है। एक्ट्रेस ने विग्नेश के जनमदिन पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर कपल काफी ज्यादा रोमाटिंक नजर आ रहे हैं। बता दें निर्माता विग्नेश शिवन आज यानी 18 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन को और खास बनाने नयनतारा ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
Nayanthara
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-"जन्मदिन की बधाई मेरे सब कुछ। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। भगवान तुम्हें जीवन में वह सब कुछ दें जो तुम चाहते हो, मेरे उयिर उलगम।" इस फोटोज में कपल एक दूसरे के तरफ रोमांटिक अंदाज में देख रहे हैं। एक फोटो में कपल एक दूसरे को किस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Vijay Sethupathi और Trisha Krishnan 6 साल बाद फिर साथ आएंगे नजर, इस हिट फिल्म के सीक्वल में बिखेरेंगे जलवा
इस दिन हुई थी दोनों की मुलाकात
फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-वह लक्की है। नहीं वह लक्की है नहीं दोनों लक्की हैं। दूसरे ने लिखा-विग्नेश बहुत लक्की है। वही बहुत लोग विग्नेश को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। कपल साउथ के बेस्ट कपल में से एक है। इस जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें कि नयनतारा की पहली मुलाकात विग्नेश से 2015 में फिल्म नानुम राउडी धान के सेट पर हुई थी। कुछ सालों की डेटिंग के बाद 2021 में दोनों ने सगाई कर ली थी। कपल ने 2022 में शादी के बंधन में बंध गए थे। नयनतारा और विग्नेश ने सरोगेसी के जरिए बच्चों का स्वागत किया और उनका नाम उइर और उलगाम रखा।
