'Mookuthi Amman 2' की रिलीज से पहले Nayanthara की चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में पूजा, देखें वीडियो

Nayanthara's 'Mookuthi Amman 2': साउथ इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक नयनतारा (Nayanthara) ने अपनी आने वाली फिल्म 'मूकुथी अम्मन 2' से पहले चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में पूजा की, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Nayanthara's 'Mookuthi Amman 2': साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मूकुथी अम्मन 2' (Mookuthi Amman 2) का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए नयनतारा के फैन्स भी बेकरार हैं। इस मूवी की रिलीज से पहले नयनतारा ने हाल ही में चेन्नई के ऐतिहासिक कालीगाम्बल कामदेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद लिया। मंदिर में पूजा करते हुए नयनतारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, भारत में कमाए इतने करोड़)

Nayanthara Performs Puja Ahead Of Mookuthi Amman 2 Release

चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में नयनतारा ने की पूजा (Pic Credit: Instagram)

'मूकुथी अम्मन 2' की रिलीज से पहले नयनतारा ने की खास पूजा

नयनतारा की फिल्म 'मूकुथी अम्मन 2' 6 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस मूवी का क्रेज दर्शकों के अंदर काफी समय से बना हुआ है। इस मूवी की रिलीज से पहले नयनतारा ने मंगलवार सुबह चेन्नई स्थित प्रसिद्ध कालीगाम्बल कामदेश्वर मंदिर में पूजा की। पूजा करते हुए उनका ट्रेडिशनल हर किसी को पसंद आया। नयनतारा का वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने देवी से फिल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन के लिए आशीर्वाद मांगा है।

मंदिर में पूजा के दौरान नयनतारा बेहद खूबसूरत और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने नेवी ब्लू रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को बन में बांधा था और उसमें गजरा लगाया हुआ था। नयनतारा के लिए यह मंदिर खास महत्व रखता है। वह अक्सर अपने पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ यहां दर्शन करने पहुंचती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने नई हॉरर फिल्म 'Rooh' की बड़ी घोषणा, 2027 में हिलेंगे सिनेमाघर)

End of Feed