Nani की फिल्म 'The Paradise' को नहीं किया जाएगा रीशूट, मेकर्स तय समय पर करेंगे रिलीज

Nani's 'The Paradise' Release on Time: नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर खबरें आ रही थी कि इसे रीशूट किया जाएगा और रिलीज में देरी हो सकती है। अब मेकर्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।

Nani's 'The Paradise' Release on Time: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नानी (Nani) की फिल्म 'द पैराडाइज' (The Paradise) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। यह मूवी एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में 'द पैराडाइज' को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि मेकर्स नानी स्टारर के कुछ हिस्सों की शूटिंग दोबारा करेंगे। इस मूवी के रीशूट होने की खबरें जैसी वायरल हुई तो कयास लगाए जाने लगे कि 'द पैराडाइज' की रिलीज में देरी होगी। फैन्स भी यह खबर सुनकर थोड़े परेशान दिखाई दिए। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि टीम फिल्म कुछ सीन्स से खुश नहीं हैं इसलिए वो उन पर दोबारा काम करना चाहते थे। अब इन खबरों पर मेकर्स ने ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह मूवी तय समय पर ही रिलीज होगी। (इसे भी पढ़ें: सुबह 9 बजे होगा Trisha Krishnan संग सूर्या की 'Karuppu' का शो, Thalapathy Vijay ने दी मंजूरी)

The Paradise

'द पैराडाइज' की रिलीज में नहीं होगी देर (Pic Credit: Instagram)

'द पैराडाइज' में देरी होने की अफवाहों को टीम ने किया खारिज

मेकर्स ने 'द पैराडाइज' की रिलीज में देरी और रीशूट होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने फिर से साफ किया कि नानी की फिल्म तय समय पर यानी 21 अगस्त के दिन ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी को शुरू में 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान था लेकिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और यश की 'टॉक्सिक' से होने वाले टकराव से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज बदल दी थी। (इसे भी पढ़ें: Jr NTR के बर्थडे पर जारी होगा 'NTRNeel' का फर्स्ट लुक, Prashanth Neel ने किया फैन्स से वादा)

'द पैराडाइज' की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि इस मूवी को "पूरी स्पष्टता" के साथ बनाया गया है। जिस तरह प्लान था उसी तरह फिल्म आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि 100 दिनों की शूटिंग पहले ही कर ली गई है जबकि बाकी हिस्सों की शूटिंग को बिना देर किए किया जा रहा है। टीम ने यह भी क्लियर कर दिया है कि अभी तक कोई रीशूट नहीं हुआ है और न ही भविष्य में ऐसा कोई रीशूट करने की प्लान है।

End of Feed