Nagarjuna on Dhurandhar 2: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी आंधी लेकर आई है, जिसे रोकना मुश्किल ही लग रहा है। फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है, जो अब तक जारी है। इस फिल्म ने ना जाने कितने ही रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं, जिनकी गिनती करना मुश्किल हो रहा है। फिल्म इतनी शानदार बनी है कि आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी इस मूवी के कायल हो गए हैं। शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत समेत सभी सितारे इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और अब नागार्जुन जैसे सुपरस्टार ने भी इस मूवी की जमकर तारीफ की है। नागार्जुन ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट करते हुए कहा है कि वो इसे देखने के बाद इसके बारे में ही सोच रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: बीते 24 घंटे में Dhurandhar 2 ने गदर 2-सैयारा समेत 8 मूवीज को याद दिलाया छठी का दूध, तोड़ा ये रिकॉर्ड)
image source: Movie poster
नागार्जुन ने किया धुरंधर 2 को लेकर लम्बा-चौड़ा पोस्ट
सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे कलाकार नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ में बहुत ही प्यारा पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में नागार्जुन ने आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा है, "मैंने धुरंधर द रिवेंज नाम की एक कमाल की फिल्म देखी है। इसे देखते हुए मुझे बहुत ही मजा आया। मैंने जब से इसे देखा है, मैं इसके बारे में ही सोच रहा हूं। ये लोगों को इंस्पायर करने वाली मूवी है, जो फिल्ममकिंग का तरीका भी बदलेगी। मैं आदित्य धर को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने धुरंधर 2 को बनाया है। फिल्म की तकनीकि टीम को भी दिल से बधाई है। फिल्म में हर एक एक्टर ने कमाल का काम किया है। मैं हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो पर भी गर्व करता हूं, जिसने इसके साउंड डिपार्टमेंट में अहम रोल निभाया है।" (इसे भी पढ़ें: 'तुम बना लो...', Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा मूवी बताने वालों को राम गोपाल वर्मा ने लताड़ा)
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन से पहले रजनीकांत और शाहरुख खान जैसे मेगास्टार भी धुरंधर 2 की तारीफ कर चुके हैं। फिल्म धुरंधर 2 ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की ऑडियंस को प्रभावित किया है, जिस कारण इसकी कमाई मात्र 5 दिनों में 700 करोड़ के पार निकल चुकी है।
