समांथा संग तलाक के बाद डिप्रेशन से जूझे थे नागा चैतन्य, पिता का बयान सुन भड़के लोग ने पूछ डाला ये सवाल

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब नागार्जुन का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। नागार्जुन ने बताया था कि तलाक के बाद उनके बेटे का इससे बाहर आना आसान नहीं था। इस बयान पर लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं।

एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नागा चैतन्य ने पहली बार सामंथा संग तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। वहीं अब नागार्जुन का बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। नागार्जुन ने बताया था कि तलाक के बाद उनके बेटे का इससे बाहर आना आसान नहीं था। अब यूजर्स एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि लोग क्या बोल रहे हैं।

Naga Chaitanya

Naga Chaitanya

नागा चैतन्य और शोभिता के बारे में बात करते हुए हुए नागार्जुन ने कहा था मुझे खुशी है कि बेटा फिर से खुश है। उन्होंने खुलासा किया कि सामंथा के साथ चैतन्य का तलाक उनके और उनके पूरे परिवार के लिए आसान नहीं था। तलाक ने नागा चैतन्य को डिप्रेशन दिया था। नागार्जुन ने कहा था "नागा चैतन्य को फिर से खुशी मिल गई है। वह बहुत खुश है। मैं भी खुश हूं। यह समय नागा चैतन्य और मेरे परिवार के लिए आसान नहीं रहा है। सामंथा से अलग होने के कारण वह बहुत उदास हो गया था। मेरा लड़का अपनी भावनाएं किसी को नहीं दिखाता। लेकिन मुझे पता था कि वह डिप्रेशन में था।"

End of Feed