नागा चैतन्य-सामंथा तलाक के 4 साल बाद फिर साथ आएंगे नजर, ट्विस्ट सुन आपका भी खिल जाएगा चेहरा

सामंथा और नागा चैतन्य फिर से साथ बड़े पर्दा पर नजर आ रहे हैं। इस खबर को सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सामंथा और नागा की पहली मुलाकात ये माया चेसावे के शूटिंग सेट में हुई थी, जिस समय दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और नागा चैतन्य के तलाक को 4 साल हो गए हैं। एक्स कपल अपनी-अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुके हैं। इसी बीच तलाक के 4 साल बाद एक्स कपल फिर से साथ नजर आ सकते हैं। अगर आप भी सामंथा और नागा के फैन है तो ये खबर आपके लिए ही है। आप दोबारा एक्स कपल को साथ में देख सकते हैं, लेकिन इसमें बड़ा ट्विस्ट है। आइए जानते हैं क्या है ये ट्विस्ट।

Naga Chaitanya-Samantha

Naga Chaitanya-Samantha

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की फिल्म ये माया चेसावे सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। ये उनके फैंस की पसंदीदा फिल्म में से एक है। इस फिल्म को गौतम वासुदेव मेनन ने निर्देशित किया है। ये फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शक आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म में नागा और सामंथा पहली बार साथ नजर आए थे। दोनों का प्यार इस फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था।

End of Feed