Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे, शादी में शामिल होंगे साउथ-बॉलीवुड के दिग्गज

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 3, 2025, 04:14 PM IST

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Date: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस कार्ड से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की डेट का खुलासा हो गया है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला इस दिन शादी करने जा रहे हैं।

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Wedding Date: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। नागा चैतन्य ने काफी समय पहले अपनी पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी का फैसला किया था। जिसके बाद नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की तस्वीरें सामने आई थीं। शोभिता धुलिपाला और नागा की सगाई के बाद हर किसी को उनकी शादी की तारीख का इंतजार था। शोभिता धुलिपाला और नागा की शादी को लेकर अब सारे अपडेट्स सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं नागा और शोभिता धुलिपाला कब शादी करने वाले हैं और उनकी शादी में कौन-कौन से मेहमान नजर आ सकते हैं।

naga chaitanya Wedding Date

इस दिन होगी शोभिता धुलिपाला-नागा की शादी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला कई दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हुए हैं। कुछ समय पहले नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने सगाई की थी। जिसके बाद हर किसी को कपल की शादी की इंतजार है। इसी बीच नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की डेट को लेकर खुलासा हो गया है। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें शादी की डेट और वेन्यू के बारे में जानकारी दी गई है।

End of Feed