नहीं रहे एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा, रिया सेन और राइमा सेन के सिर से उठा पिता का साया

बंगाली सिनेमा से सामने आ रही ताजा खबर के मुताबिक 19 नवम्बर को एक्ट्रेस मुनमुन सेन के पति भारत देव वर्मा का निधन हो गया है। भारत देव वर्मा ने मंगलवार के दिन कोलकाता में अपनी आखिरी सांस ली। भारत देव वर्मा बॉलीवुड अदाकाराओं रिया सेन और राइमा सेन के पिता थे।

भारतीय अदाकारा मुनमुन सेन (Munmun Sen) के पति भारत देव वर्मा (Bharat Dev Varma) ने 19 नवम्बर के दिन अपनी आखिरी सांस ली। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत देव वर्मा (Bharat Dev Varma Death) की तबियत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिवारवालों ने एम्बुलेंस को कॉल किया ताकि उन्हें जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सके। जब भारत देव वर्मा का परिवार एम्बुलेंस का इंतजार कर रहा था तभी उन्होंने सांस लेना बंद कर दिया। इससे पहले कि एम्बुलेंस भारत देव वर्मा को अस्पताल पहुंचाने के लिए घर तक पहुंच पाती, उनकी मौत हो चुकी थी। भारत देव वर्मा बॉलीवुड अदाकाराओं रिया सेन (Riya Sen) और राइमा सेन (Raima Sen) के पिता थे।

Riya Sen Raima Sen Father died

कौन थे भारत देव वर्मा

जो लोग भारत देव वर्मा को नहीं जानते हैं, उन्हें हम बता दें कि वो त्रिपुरा की रॉयल फैमिली से रिश्ता रखते थे। उनकी मां इला देवी कूच बिहार की रानी थीं और जयपुर की महारानी गायत्री देवी की बड़ी बहन थीं। उनकी दादी इंदिरा, सिअरजी राव गायकवाल-3 की अकेली बेटी थीं, जो वडोदरा के महाराज थे।

End of Feed