Ram Movie New Actress Entry: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राम (Ram) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म राम को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इसी बीच फिल्म राम का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। करीब छह साल से अटकी इस फिल्म की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो गई है। फिल्म के डायरेक्टर जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) हैं, जो मोहनलाल के साथ पहले भी काम कर चुके हैं। इस बार फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक और खास खबर सामने आई है। फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है।
फिल्म राम में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री (Image Source: IMDb/ Pinterest)
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:The Paradise X Review: नानी की फिल्म को मिला मिक्स रिएक्शन, एक्शन और एक्टिंग की हुई तारीफ
फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
मोहनलाल की फिल्म राम एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म राम में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री है। नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस प्रियामणि (Priyamani) भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियामणि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। ‘राम’ में प्रियामणि की एंट्री ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि इससे पहले उनके फिल्म की कास्ट में शामिल होने का ऐलान नहीं किया गया था। कोच्चि में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें फिल्म का क्लैपबोर्ड भी नजर आया। इससे पुष्टि हुई कि वो अब जीतू जोसेफ (Jeethu Joseph) की इस एक्शन थ्रिलर का हिस्सा हैं। आपको बता दें कि ‘राम’ की शूटिंग साल 2020 में शुरू हुई थी। फिल्म को लेकर शुरुआत में काफी चर्चा थी, लेकिन कोरोना के दौरान इसकी शूटिंग रोकनी पड़ी। इसके बाद कई वजहों से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। अब करीब छह साल बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू होने से इसके पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:‘मैं शादी के बहुत करीब थी...’- मंडप तक पहुंचने वाली थीं Shruti Haasan, फिर बदल गया पूरा प्लान!
मोहनलाल के साथ इस फिल्म में किया काम
प्रियामणि इससे पहले 2023 में आई कोर्टरूम ड्रामा नेरू (Neru) में मोहनलाल और जीतू जोसेफ, दोनों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2012 में आई बी. उन्नीकृष्णन की इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर ग्रैंडमास्टर (Grandmaster) में भी मोहनलाल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। फिल्म में प्रियामणि की एंट्री को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
