Vrusshabha Twitter Reaction: मोहनलाल की फिल्म को मिला दर्शकों से मिलाजुला रिस्पॉन्स, लोग बोले- 'अच्छी एक्टिंग है लेकिन...'

Vrusshabha Twitter Reaction: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म वृषभ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। ट्विटर पर फिल्म देखने के बाद लोग रिएक्ट कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मोहनलाल की पैन-इंडियन फिल्म वृषभ को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

Vrusshabha Twitter Reaction: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म वृषभ की वजह से चर्चा बने हुए हैं। इस मूवी का लोग काफी इंतजार कर रहे थे। आज ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। इस मूवी को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। हालांकि कई लोग फिल्म देखकर निराश भी हो गए हैं। ट्विटर पर लोग मूवी देखने के बाद अपनी राय दे रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं मोहनलाल की पैन-इंडियन फिल्म वृषभ को देखने के बाद लोग क्या कह रहे हैं।

vrishba

pic credit- Vrusshabha film

मोहनलाल की मूवी को मिला ऐसा रिएक्शन

मोहनलाल की पैन-इंडियन फिल्म वृषभ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बड़े उम्मीदों के साथ आई थी। पहले शो के तुरंत बाद ट्विटर पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ दर्शकों ने फिल्म और मोहनलाल के अभिनय की तारीफ की, तो कई ने फिल्म की कड़ी आलोचना की।कई दर्शकों को फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई। एक यूजर ने लिखा, 'मोहनलाल ने निराश किया।' दूसरे ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'मोहनलाल ने कमाल कर दिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने मूवी को लेकर कहा, 'अब समय आ गया है कि मोहनलाल ऐसी बकवास फिल्में करना बंद कर दें।'

End of Feed