Drishyam 3: मोहनलाल ने शुरू की दृश्यम 3 की शूटिंग, सेट से शेयर की पूजा की तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 03:46 PM IST

Drishyam 3 Shooting Start: मलयालम सिनेमा के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) ने अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी मोहनलाल ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर के दी है। फिल्म से शूटिंग सेट सामने आई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Drishyam 3 Shooting Start: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा। जिसके बाद से एक्टर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी दृश्यम (Drishyam) की तीसरी कड़ी दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस अपडेट ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ा क्या नया अपडेट आया है।

Drishyam 3 Shooting Start

Image Source: Mohanlal/ X

शुरू हुई 'दृश्यम 3' की शूटिंग

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। मोहनलाल ने फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी जानकारी मोहनलाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। मोहनलाल ने फिल्म दृश्यम 3 के सेट से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहनलाल सेट पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। मोहनलाल ने इन वायरल हो रही तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। मोहनलाल ने लिखा कि 'जॉर्जकुट्टी की दुनिया को फिर से जीवित कर रहे हैं। आज दृश्यम 3 की शुरुआत पूजा से हो रही है।'

End of Feed