साउथ मूवीज

They Call Him OG Trailer: रिलीज से पहले लीक हुआ पवन कल्याण की 'ओजी' का ट्रेलर, लोगों ने बताया 'ब्लॉकबस्टर फिल्म'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 08:43 AM IST

They Call Him OG Trailer Leak: टॉलीवुड का सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की अपकमिंग एक्शन फिल्म ओजी (OG), जिसे 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) भी कहा जा रहा है, का ट्रेलर लीक हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Image

Image Source: IMDb

They Call Him OG Trailer Leak: टॉलीवुड का सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की अपकमिंग फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' (They Call Him OG) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ओजी से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। फिल्म से जुड़े अब तक कई पोस्टर सोशल मीडिया पर धमाल मचा चुके हैं। इन सब के बाद मेकर्स ने पवन कल्याण की फिल्म ओजी का ट्रेलर रिलीज करने का प्लान किया था। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ओजी की ट्रेलर लीक हो गया है। फिल्म ओजी के ट्रेलर के लीक होते ही इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।

लीक हुआ 'ओजी' का ट्रेलर

पवन कल्याण की फिल्म ओजी एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म ओजी का धांसू ट्रेलर रिलीज से पहले ही लीक हो गया है। हैदराबाद में #OGConcert लाइव इवेंट पर 40,000 फैंस के बीच ऑफिशियली अनवील होने वाला ट्रेलर एक फैन ने X पर लीक कर दिया। क्लियर विजुअल्स और साउंड के साथ ये क्लिप वायरल हो गई, और फैंस इसे देखकर दीवाने हो गए। ट्रेलर में पवन कल्याण एकदम बदले हुए अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर लीक ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। आपको बता दें कि मेकर्स भी जल्द ही फिल्म दे कॉल हिम ओजी की ट्रेलर रिलीज करने वाले थे। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म ओजी का ट्रेलर।

कब रिलीज होगी 'दे कॉल हिम ओजी'

सुजीत (Sujeeth) के डायरेक्शन में बन रही पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी इसी महीने यानी 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), प्रियंका मोहन (Priyanka Mohan), अर्जुन दास (Arjun Das), प्रकाश राज (Prakash Raj), श्रीया रेड्डी (Sriya Reddy) और हरिश उथमन (Harish Uthaman) भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article