Mohanlal हुए अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

मोहनलाल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बात दें एक्टर को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर को सुनकर फैंस काफी दुखी हैं।

Mohanlal Admit In Hospital: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अस्पताल में भर्ती हुए हैं। बात दें एक्टर को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर गिरीश कुमार की आधिकारिक सूचना के अनुसार एक्टर को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन हुआ है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को एक्टर की चिंता हो रही है। एक्टर को डॉक्टर ने दवा के साथ-साथ पांच दिनों तक सार्वजनिक स्थानों पर जाने से भी बचने की सलाह दी है।

Mohanlal

Mohanlal

आधिकारिक बयान

हाल ही में अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने मोहनलाल की स्वास्थ्य स्थिति का खुलासा करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें लिखा है कि एक्टर ठीक हो रहे हैं और उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में कठिनाई, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। एक्टर को वायरल रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है।

End of Feed