साउथ मूवीज

Rishab Shetty के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर उनकी पत्नी ने किया भव्य स्वागत, दिवाली जैसा किया डेकोरेशन उतारी आरती

ऋषभ के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ घर लौटने पर प्रगति ने अपने बच्चों के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया। ऋषभ जैसे ही पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को गोद में उठा लिया और फिर पत्नी ने उनकी आरती उतारी।

Image

Rishab Shetty

ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है। यह सम्मान उनके लिए एक मील का पत्थर है। एक्टर की इस उपलब्धि से फैंस के साथ-साथ उनकी पत्नी भी काफी खुश हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी प्रगति शेट्टी उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत कर रही है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उनकी पत्नी ने इस खुशी पर चार चांद लगाने के लिए घर को दिवाली के जैसे सजाया है।

ऋषभ के राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ घर लौटने पर प्रगति ने अपने बच्चों के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया। ऋषभ जैसे ही पहुंचे, तो उन्होंने बेटी को गोद में उठा लिया और फिर पत्नी ने उनकी आरती उतारी। ऋषभ ने पत्नी को फिर गले लगा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी के पल को शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लिखा था-गर्व से चांद पर। सिनेमा के प्रति उनके समर्पण और जुनून को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कड़ी मेहनत, देर रात तक जागना का फल है।

फैंस ने बरसाया प्यार

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'जो अपनी पत्नी और महिलाओं का सम्मान करता है, उसे जीवन में सफलता मिलती है। ऋषभ वाकई इसके हकदार हैं।' दूसरे ने लिखा है, 'बधाई हो, वाकई गर्व का पल है।' तीसरे ने लिखा-यह देखकर बहुत खुशी हुई।

कांतारा की कितनी हुई थी कमाई

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 360.33 करोड़ के आसपास कमाई की थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article